Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reading is essential; young people should develop a love for books.

Sant Kabir Nagar News: पढ़ना जरूरी, किताबों से प्रेम करें युवा

Sun, 29 Nov 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Reading is essential; young people should develop a love for books.
स्वगीय रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक का विमोचन करते अति​थि-स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर स्थित एक निजी महाविद्यालय में रविवार को साहित्यकार एवं दिवंगत रामा प्रसाद शुक्ल की लिखित पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का विमोचन किया गया। दिल्ली के परिंदे पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही। पुस्तक के लेखक दिवंगत रामा प्रसाद शुक्ल की रविवार को 77वीं जयंती भी थी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. छाया रानी ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए पढ़ना बेहद जरूरी है। युवाओं को किताबों से प्रेम करना चाहिए, क्योंकि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को समझने और सही दिशा देने का सशक्त आधार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साहित्य मनुष्य के विचारों को व्यापक बनाता है और उसकी संवेदनशीलता को विकसित करता है। ‘कृष्ण और कृष्णा’ जैसी पुस्तकें भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और उनके आदर्शों से नई पीढ़ी को कर्म, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के साथ-साथ पुस्तकों के अध्ययन के लिए भी नियमित समय निकालना चाहिए। पढ़ने की आदत ही व्यक्ति को विचारवान और संस्कारवान बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं, जो उसे जीवन के हर पड़ाव पर ज्ञान और अनुभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ‘कृष्ण और कृष्णा’ शीर्षक अपने आप में भारतीय सांस्कृतिक चेतना और साहित्यिक दृष्टि की ओर संकेत करता है।
भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व जीवन के विविध आयामों को समेटे हुए है। उन्होंने लेखक रामा प्रसाद शुक्ल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि साहित्यकार का दायित्व केवल लिखना नहीं, बल्कि समाज को नई दृष्टि और सकारात्मक चिंतन देना भी है। मुख्य वक्ता साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने पुस्तक के साहित्यिक एवं वैचारिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डीसी पांडेय और आभार ज्ञापन दिनेश शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर विनय चतुर्वेदी, पुष्पा चतुर्वेदी, अपर आयुक्त आयकर दुर्गेश कुमार, अदिती शुक्ला, मधु त्रिपाठी, परशुराम शुक्ल, कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र, ठाकुर प्रसाद सिंह, श्रीप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed