फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ration card holders can get e-KYC done at ration shop in any part of country

Ration Card KYC: सरकार का एलान, देश में कहीं से ई-केवाईसी करा सकेंगे राशन कार्डधारक; पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 14 Sep 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 11:41 PM IST
सार

राशन कार्ड की ई-केवाईसी में होने वाले समस्या को देखते हुए सरकार ने लोगों को बड़ी छूट दे दी है। पहले अपने ही गांव के कोटे की दुकान पर ई-केवाईसी का नियम था। लेकिन अब राशन कार्ड धारक कहीं से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

विज्ञापन
ration card holders can get e-KYC done at ration shop in any part of country
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

अब राशन कार्डधारक देश के किसी भी हिस्से में कोटे की दुकान पर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ई-केवाईसी में होने वाली समस्या को देखते हुए शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। इससे उन उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ होगा, जो रोजी रोजगार के लिए पूरे साल गैर प्रांत में रहते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से गैर प्रांत में रहने वाले जिले के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


गरीबों को राशन मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क राशन वितरण योजना चला रही है। अनाज वितरण में होने वाली कालाबाजारी को देखते हुए सरकार इसमें नये-नये नियम लागू कर रही है, जिससे राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन


अब हर राशन कार्डधारक को ई-केवाईसी कराने के लिए योजना शुरू की है। इसमें हर उपभोक्ताओं का ई- केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन ई-केवाईसी में सबसे बड़ी समस्या गैर प्रांत में रहने वाले उपभोक्ताओं के समक्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ई-केवाईसी में दिक्कत थी और कार्ड से नाम काट जाता है। ऐसे में शासन ने गैर प्रांत में रहने वाले राशन कार्डधारकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में कहीं भी किसी कोटे की दुकान पर ई-केवाईसी कराने की छूट दे दी है।


शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुआ है। अब राशन कार्डधारक कहीं से भी ई-केवाईसी करवा सकेंगे। इससे काफी लोगों को राहत होगी।- देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed