फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ramadan: Demand for dry fruits increased, Rozedars are liking Banarasi Sevai

रमजान : मेवा की बढ़ी मांग, रोजेदारों को भा रही बनारसी सेवई

Mon, 24 Mar 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ramadan: Demand for dry fruits increased, Rozedars are liking Banarasi Sevai
आजाद चौक के पास सेवई की खरीदारी करते रोजेदार।
संतकबीरनगर। रमजान माह में जिले में सेवई, खजूर और ड्राइफ्रूट का कारोबार काफी बढ़ा हुआ है। बनारसी सेवई लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं ताकत बढ़ाने के लिए लोग खजूर का भी सेवन कर रहे हैं। लोकल खजूर के साथ ही सउदी के खजूर भी बाजार में बिक रहे हैं। वहीं काजू, बादाम और सूखे फलों की बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

रमजान के पाक महीने में इबादत की जाती है। इसी नीयत से लोग रोजा रख रहे हैं तथा अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इबादत के साथ-साथ त्योहार की खरीदारी भी हो रही है। यही वजह है कि रमजान के लिए खास तौर पर सजे बाजार में लच्छा और सेवई की बिक्री बढ़ गई है। इस दौरान सभी रोजेदारों के घरों में मीठे पकवान बन रहे हैं। खासकर सेहरी और इफ्तार के समय सेवई और लच्छा का स्वाद लोग ले रहे हैं।
विज्ञापन

लच्छा और सेवई में सूखे मेवे डाले जा रहे हैं। जिसके कारण काजू, किसमिस, बादाम समेत अन्य सूखे फलों की बिक्री भी तेज हो गई है। ताकत बढ़ाने के लिए लोग खजूर की भी खरीददारी कर रहे हैं। शहर के अंसार टोला, भिटवा, पुरानी तहसील, आजाद चौक में लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। हालांकि सेवई और लच्छे स्थानीय स्तर पर भी तैयार हो रहे हैं, लेकिन लोगों की पहली पसंद बनारसी और हैदराबादी सेवई बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को बेहतर कारोबार की उम्मीद : इस साल रमजान के बाजारों में खासी चहल-पहल है और दुकानदारों को ईद में बेहतर कारोबार की भी उम्मीद है। पिछले साल बिक्री काफी हद तक प्रभावित हुई थी। आजाद चौक पर सेवई कारोबार चलाने आजाद, नसीब और रईस बताते हैं कि त्योहार पिछले साल भी मनाया गया था। लोकल स्तर पर खरीददारी भी हुई थी। अंसार टोला के खजूर विक्रेता कादिर बताते हैं कि इस साल पहले दिन से ही अपेक्षाकृत बिक्री तेज है।

यह हैं सेवई की कीमतें : वाजार में बनारसी सेवई की कीमत 300 से 400 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद की सेवई 300 से 350 तथा कतर की सेवई 650 रुपये किलो तक बिक रही है। वहीं लोकल सेवई 120 से 250 रुपये किलो तक बिक रही है। सेवई का मसाला 20 से 30 रुपये पैकेट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed