फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain brings relief from the heat; farmers' crops get a new lease of life.

Sant Kabir Nagar News: बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों की फसल को मिली संजीवनी

Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; farmers' crops get a new lease of life.
मेंहदावल बाईपास पर सड़क पर जमा पानी। संवाद
संतकबीरनगर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इस बीच सोमवार की सुबह से ही कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। हालांकि बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव होने से दुश्वारियां भी बढ़ गईं। सुबह से ही बारिश शुरू होने से जनजीवन पर भी असर पड़ा है। लोग ऑफिस जाने से लेकर बच्चों को स्कूल भेजने में मुश्किलों का सामना करते नजर आए। दूसरी तरफ बारिश से फसल को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस समय लोग ऑफिस और बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में थे लेकिन बारिश के कारण इसमें बाधा खड़ी हुई। कई कर्मचारी ऑफिस देर से पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरी तरफ बारिश के चलते शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिला अस्पताल परिसर व गेट पर पानी लग जाने से मरीजों व तीमारदारों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास, बरईटोला, विधियानी, जूनियर हाईस्कूल, डीघा-गड़सरपार मार्ग पर जलभराव होने से आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वजह यह है कि अभी तक नगर पालिका प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं कर सकी है।

00000000000000000000
धान की फसल को मिली संजीवनी
बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। वजह यह है कि कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। किसान रामफेर, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि बारिश न होने से फसल बचाने के लिए महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा था। ऐसे में आर्थिक नुकसान हो रहा था। अब बारिश अच्छी होने से फसल का विकास तेजी से होगा।
0000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे किसानों को लाभ होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed