{"_id":"663bcf64ab9d5988fd0fc5e4","slug":"railway-station-will-be-equipped-with-modern-facilities-operational-area-will-be-constructed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-114082-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन, ऑपरेशनल एरिया का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन, ऑपरेशनल एरिया का होगा निर्माण
Thu, 09 May 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूरे स्टेशन की कमांड एक जगह होगी, पार्किंग की व्यवस्था व नए शौचालय का निर्माण होगा
- करीब दस करोड़ की लागत से बदलेगी तस्वीर
- आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रेलवे स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेशन पर ऑपरेशनल एरिया का निर्माण कराया जाएगा। जिससे पूरे स्टेशन की कंमाड एक जगह रहेगी। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था व नए शौचालय का निर्माण आदि होगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि छह माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
अमृत अटल योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की स्वीकृति मिली है। इस योजना पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशनल एरिया का निर्माण होगा, जहां से पूरे स्टेशन को कमांड किया जाएगा। इससे एक ही साथ पूरे रेलवे स्टेशन की व्यवस्था संचालित होगी। इसका काम शुरू हो चुका है। साथ ही रेलवे स्टेशन को रोशनी से जगमग करने के लिए उत्तर तरफ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर से ही स्टेशन खूबसूरत दिख सके। इसके लिए लोहे के गार्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस वेटिंग रूम बनाए जाने की योजना है ताकि यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
नए वाहन पार्किंग स्थल बनेगा
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए नया वाहन पार्किग स्थल बनाया जाएगा। जहां पर लोग वाहन खड़ा कर सकेंगे। साथ ही उत्तर तरफ पार्क विकसित किया जाएगा। ताकि यात्रियों का मनोरंजन हो सके। एक्जीक्यूटिव लाउंज के निर्माण की भी योजना है। इसके अलावा स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। ताकि किसी भी तरफ से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
सुधारी जाएगी पेयजल व्यवस्था
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य तमाम कार्य होंगे। जिसमें पेयजल व्यवस्था भी शामिल है। अभी प्लेटफार्म नंबर एक पर एक वाटर एटीएम लगाया गया है। साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो पर भी वाटर एटीएम लगाए जाने की योजना है। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर आने-जाने के लिए स्वचालित सीढि़यों के निर्माण की भी तैयारी चल रही है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर मिले श्याम सुंदर, सुरेश आदि ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सूरत बदल रही है। यह सुखद है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि छह माह में अधिकतर कार्य पूरे हो जाएंगे। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन मिल जाएगा।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद