फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raid on chemical factory in Semariawan, bay leaf and basil wrapper sealed

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में केमिकल फैक्टरी पर छापा तेजपत्ता और तुलसी का रैपर किया सील

Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raid on chemical factory in Semariawan, bay leaf and basil wrapper sealed
पिपरा गोविंद में एके केमिकल फैक्ट्री पर छापा मारकर सामान सील करती टीम 
सेमरियावां। दुधारा थानाक्षेत्र के पिपरा गोविंद में स्थित एसकेएल केमिकल्स पर बृहस्पतिवार को दिल्ली के कोर्ट कमिश्नर और आयुष विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी से तेजपत्ता और तुलसी नाम के तंबाकू का रैपर बरामद हुआ। टीम ने बरामद सामान सील कर कोर्ट में पेश करने के लिए कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई जिला न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायालय रोहिणी जिला न्यायालय दिल्ली के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

कोर्ट कमिश्नर नवीन पहल ने बताया कि वाणिज्यिक न्यायालय रोहिणी में कानपुर के जय कुमार की पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित जय केमिकल वर्क्स और संतकबीरनगर के परसोहिया कोहरियावां के ऋषि कुमार की राज केमिकल्स व सेमरियावां क्षेत्र के पिपरा गोविंद के संतोष कुमार लोधी की एसकेएल एंड ब्रदर्स एंटरप्राइजेज के बीच मुकदमा चल रहा है। कानपुर की फर्म का आरोप है कि संतकबीरनगर की दोनों फर्म उनके प्रोडक्ट के मिलते-जुलते नाम से डुप्लीकेसी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बतया कि कोर्ट के निर्देश पर एसकेएल केमिकल्स का फोर्स के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कानपुर की फर्म के उत्पाद हरा पत्ता से संबंधित कोई वस्तु नहीं मिली लेकिन तेजपत्ता और तुलसी नाम के तंबाकू के रैपर मिले हैं। जिसे न्यायालय के आदेश के अनुसार सील कर दिया गया है। सील सामग्री न्यायालय में पेश की जाएगी। इसकी जानकारी एसकेएल केमिकल्स के संचालक को दे दी गई है। साथ ही न्यायालय के आदेश की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई है और न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed