{"_id":"67c74260912379a3e80cdb21","slug":"question-papers-for-annual-examination-will-be-prepared-in-diet-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129432-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डायट में तैयार होंगेे वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डायट में तैयार होंगेे वार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र
Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयाें की वार्षिक परीक्षा शुरू होने में 20 दिन शेष है। लेकिन विभागीय तैयारी शुरू हो गई है, मूल्यांकन भी परीक्षा के साथ-साथ होगा। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षा परिणाम 29 मार्च को घोषित किया जाएगा।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालयों में 1.23 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा की विभागीय तैयारियां तेज हो गई है। कक्षा एक से आठ की वार्षिक 24 से 28 मार्च के बीच होगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाएं दो पालियों में होगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में मौखिक और लिखित परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित होगी। लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी।
मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार तय करेंगे। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन के शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। मूल्यांकन परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विद्यालय कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर दिया जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च के बीच होगी। वार्षिक परीक्षाफल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की गई कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है।