फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pushcart operator injured after being hit by a car in Maghar.

Sant Kabir Nagar News: मगहर में कार की टक्कर से ठेला चालक घायल

Wed, 24 Jun 2026 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pushcart operator injured after being hit by a car in Maghar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मगहर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मगहर के रसूलाबाद निवासी विजय कुमार ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता प्रभुदयाल (पुत्र स्वर्गीय संतबली) अपना कार्य समाप्त कर ठेला लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि 17 जून की रात करीब आठ बजे एनएच-28 पर हनुमान मंदिर, मगहर के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में प्रभुदयाल के हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के पुत्र विजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed