{"_id":"6484b4cb3dc7c97d7a035147","slug":"public-problem-salve-khalilabad-news-c-7-1-201586-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: थाना दिवस में आए 97 मामलेे, निस्तारण सिर्फ छह का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: थाना दिवस में आए 97 मामलेे, निस्तारण सिर्फ छह का
Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियो की समस्या सुनते डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 97 मामले आए और उसमें से छह का निस्तारण किया गया। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने खलीलाबाद कोतवाली और बखिरा थाने में फरियाद सुनीं।
कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम संदीप कुमार ने कहा कि थाने पर आने वाले मामलों का गंभीरता पूर्वक निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मामले का समाधान होने पर शिकायतकर्ता को भी जानकारी जाए। इसके साथ ही जमीन संबंधी मामलों में राजस्व कर्मियों का सहयोग लिया जाए। इस दौरान छह मामले आए और तीन का निस्तारण हुआ। यहां कोतवाल सर्वेश राय समेत अन्य मौजूद रहे।
बखिरा थाने में डीएम और एसपी ने मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान कुल 15 मामले आए और एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। बाकी बचे सभी मामलों को संबंधितों को सौंप दिया गया। इसी तरह से दुधारा थाने पर 27 मामले और एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। धनघटा थाने में 12 मामले आए और एक का भी निस्तारण नहीं, महुली थाने पर
विज्ञापन
18 में से एक का भी निस्तारण नहीं, मेंहदावल थाने पर आठ मामले आए निस्तारण शून्य, बेलहरकला थाने आठ मामला आया और एक का निस्तारण हुआ, धर्मसिंहवा थाने पर तीन मामला आया और एक का निस्तारण हुआ।