फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protested9

अनाज वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
protested9
अनाज वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खाद्यान्न वितरण में घटतौली एवं काला बाजारी का आरोप लगाते हुए सोमवार को बेलहर ब्लॉक के मीरापुर गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम दिव्या मित्तल को शिकायती पत्र सौंपकर लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि मीरापुर गांव के कोटेदार अपने परिवार के पांच सदस्यों के नाम राशन कार्ड बनावाएं हुए हैं, जो गलत और असंवैधानिक है। इसे तत्काल निरस्त किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि कार्ड धारकों को विलंब से एवं कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। शिकायत करने पर कार्ड निरस्त करने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में प्रधान से भी शिकायत की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच कमेटी गठित कर कराई जाए और कोटे की दुकान को निरस्त किया जाए। इस दौरान सलाहुद्दीन, हमीदुल्लाह, राजेश चौहान, वितना देवी, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, हंसराजी, खुश्वून्निशा, रितना, गुड़िया और शबाना सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed