फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against secretary

सचिव व सेक्टर प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
protest against secretary
सचिव व सेक्टर प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

बीडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
आवास सूची से नाम काटने व धनउगाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नाथनगर के पीएम आवास की अंतिम सूची से नाम कटने से ग्रामीण भड़क गए। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ का घेराव किया। आरोप लगाया कि सचिव और सेक्टर प्रभारी ने भौतिक सत्यापन के दौरान एक-एक हजार रुपये भी लिए और पात्रों का नाम काट दिया। ग्रामीण प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किए। बीडीओ के जांच के लिए दो दिन की मोहलत मांगने पर लोग शांत हुए।

ग्राम पंचायत नाथनगर की सूची के अनुसार पीएम आवास के लिए 120 गरीब परिवार को आवास देने के लिए अंतिम सूची उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तय की गई थी। इसके लिए बाकायदा सचिव पिंटू यादव और सेक्टर प्रभारी एडीओ सहकारिता अशोक कुमार वर्मा ने कुछ दिन पूर्व घर-घर पहुंचकर लाभार्थियों की भौतिक और आर्थिक स्थिति का सत्यापन किया था। लाभार्थी सरिता देवी, छन्नेलाल, अरविंद, दुर्गेश, शैलू, मजीदुन्निशा, साबिर अली, गुड्डी देवी, रजिया खातून आदि ने बताया कि वे लोग पात्र है। ब्लॉक के लोगों ने जल्द ही खाते में पैसा पहुंचने का भरोसा दिया था। आरोप लगाते हुए बताया कि सत्यापन के दौरान सचिव और सेक्टर प्रभारी ने एक-एक हजार रुपये की वसूली भी की थी। उसके बावजूद गलत तरीके से पात्र 32 लोगों का नाम सूची से डिलीट कर दिया। पंचायत सचिव पिंटू यादव व सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में जांच की गई थी। जांच में जो अपात्र मिले हैं उनका नाम सूची से हटाने की संस्तुति की गई है। पैसे लेने का आरोप निराधार है। इस संबंध में बीडीओ महावीर सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed