{"_id":"606351b48ebc3e58fe369670","slug":"protest-against-no-dues-khalilabad-news-gkp390214781","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो ड्यूज के नाम पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो ड्यूज के नाम पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मेंहदावल ब्लॉक पर वसूला जा रहा पांच सौ रुपये प्रति नो ड्यूज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों व प्रस्तावक समर्थकों का नो ड्यूज ग्राम पंचायत से कराने के नाम पर विकास खंड के कर्मचारी पांच सौ रुपये प्रति नो ड्यूज ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने बीडीओ से इसकी शिकायत भी की।
मेंहदावल विकास खंड के डमरुबर गांव के फैजुल्लाह व हेलाल अख्तर के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पांच सौ रुपये प्रति नो ड्यूज उम्मीदवार व प्रस्तावक समर्थक से वसूला जा रहा हैं। जबकि जारी अदेय प्रमाण पत्र में ली जा रही धनराशि का कोई उल्लेख नहीं किया जा रहा हैं। जारी करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी यह लिखकर दे रहे हैं कि उक्त व्यक्ति का कोई देयक शेष नही हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान अली हुसेन, मो. असलम, सेराजुलहक, प्रमोद, किसानू मातबर समेत अन्य मौजूद रहें। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी अभव सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार ग्राम पंचायत देय प्रमाण पत्र की धनराशि ली जा ही है। अवैध वसूली का आरोप गलत है। इस संबंध में बीडीओ महावीर सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत का कर देय 50 से 250 रुपये तक प्रयोक्ता देय के रुप में लिया जाता हैं। पांच सौ रुपये की वसूली किया जाना गलत है। मामले को संज्ञान में लेते हुए नियमानुसार कर देय का निर्देश दिया गया है।