फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Protest against Ghaziabad incident

Sant Kabir Nagar News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against Ghaziabad incident
संतकबीरनगर। गाजियाबाद में जिला जज के कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के गेट पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन व जनपद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की अगुआई में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र व महामंत्री राकेश मिश्र ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजे की राशि तथा घटना के संबंध में एसआईटी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

जनपद बार अध्यक्ष शशि कुमार ओझा व महामंत्री राणा रविंद्र सिंह ने कहा कि गाजियाबाद की घटना निंदनीय है। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के कारण वादकारी तारीख जान कर लौटने पर मजबूर हुए। प्रदर्शन में दुर्गेश नारायण मिश्र, शत्रुघ्न यादव, सुनील कुमार पांडेय, मोहम्मद असलम, शकील अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed