फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem of electric supply

अब तक पटरी पर नहीं लौटी आंधी-पानी से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
problem of electric supply
अब तक पटरी पर नहीं लौटी आंधी-पानी से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

-विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
-विद्युत निगम का दावा जल्द सामान्य हो जाएगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में आंधी-पानी से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। कहीं पोल गिरने तो कहीं तार टूटकर गिरने से आपूर्ति प्रभावित है तो कहीं ट्रांसफार्मर ही जल गया है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही पहले विद्युत निगम ने गेहूं की फसल को बचाने के नाम पर दिनभर बिजली की कटौती करता रहा। इधर बिजली आपूर्ति सही ढंग से शुरू हुई तो पिछले चार दिनों से आंधी-पानी का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि आंधी-पानी के दौरान 70 से 80 विद्युत पोल गिर गए और कई जगह विद्युत तार जमीन पर आ गए। इसके कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। हालांकि विद्युत निगम के जिम्मेदारों ने कर्मचारियों को लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे है जहां पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि आंधी-पानी के कारण समस्या आई है। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक के चकदही में ट्रांसफार्मर जल गया है, जिसे बदलने की कार्रवाई की जा रही है, अन्य स्थानों पर कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट-
बारिश से ईंट-भट्ठों को नुकसान
रोसयाबाजार। बारिश ने पौली क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मानसून के पहले हुई हुई बारिश से ईंट व्यवसाइयों का भट्ठे में लगाने के तैयार ईंटे गल कर खराब हो गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के ईट भट्ठा मालिकों का कहना है कि प्रत्येक ईंट निर्माता को बारिश के चलते दस से पंद्रह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लाखों कच्ची ईंटें बारिश की भेंट चढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed