{"_id":"6a8de5acba8675a73a0c32b6","slug":"principals-learned-the-tricks-of-financial-management-and-school-management-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156123-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधानाचार्यों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन व विद्यालय संचालन का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधानाचार्यों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन व विद्यालय संचालन का गुर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दक्ष मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला डायट खलीलाबाद में आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक व राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्यों को विद्यालय के वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक सहभागिता और अनुशासन के नवीन कौशल के बारे में बताया गया।
प्रधानाचार्यों को वित्तीय प्रबंधन, स्कूल के आय-व्यय रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य खातों का लेखा-जोखा रखने के बारे में जानकारी दी गई। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े सरकार के नवीनतम निर्देशों की भी जानकारी दी गई। अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक डाॅ. सबीहा मुमताज व संचालन संतोष कुमार ने की।
इस दौरान निशा यादव, संजय द्विवेदी, हरिनंदन यादव, अरुण ओझा, राकेश चौधरी, मुजीबुल्लाह, यूनुस अख्तर, रविंद्र चौरसिया, अभिमन्यु सिंह, विनोद उपाध्याय, सुमन त्रिपाठी, विट्टन विश्वकर्मा, विनोद चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।