{"_id":"60450a8e8ebc3ee63a17a7dd","slug":"preparation-start-in-tameswarnath-mandir-khalilabad-news-gkp387471985","type":"story","status":"publish","title_hn":"तामेश्वरनाथ में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तामेश्वरनाथ में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

- 11 मार्च को है महाशिवरात्रि का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में 11 मार्च से आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर है। मंदिर की रंगाई पुताई के साथ परिसर की सफाई का कार्य जारी है। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
तामेश्वरनाथ में करीब एक महीने तक चलने वाले मराशिवरात्रि मेले की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में परिसर में दुकानें सजने लगी हैं। मेले में मनोरंजन के लिए झूले तैयार हो गए हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आपात सेवा के लिए फायर सर्विस और चिकित्सकों की टीम परिसर में ही मौजूद रहेगी। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि हर साल की तरह महीने भर चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। मेले में जिले भर के लोग लकड़ी, लोहे व अन्य घरेलू सामानो की खरीदारी करने आते हैं।