फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pradhan warned bdo

प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ धरना देने की दी चेतावनी

Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
pradhan warned bdo
प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ धरना देने की दी चेतावनी
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद ब्लॉक मुख्यालय नहीं आने का मढ़ा आरोप
डीसी एनआरएलएम के पास है बेलहर ब्लॉक के बीडीओ का प्रभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के प्रधानों ने बीडीओ पर ब्लॉक मुख्यालय नहीं आने का आरोप मढ़ा है। बीडीओ के नहीं आने से फरियादी जहां निराश होकर घर लौट जाते हैं, वहीं, विकास कार्य भी बाधित हो रहा है। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि बीडीओ ने अपना रवैया नहीं बदला तो प्रधान कलेक्ट्रेट पर धरना देने को बाध्य होंगे।

प्रधान संघ के मंत्री राधेश्याम मौर्या, इंद्रपाल, महेश लोधी, शिवशंकर चौरसिया, रीकू यादव, प्रमोद यादव, चुन्नीलाल, सईद मोहम्मद दानिश आदि ने बताया कि बीडीओ ने करीब 20 दिन पूर्व कार्यभार ग्रहण किया था, लेकिन कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही वह कार्यालय पर नहीं आते हैं। बीडीओ के ब्लॉक मुख्यालय नहीं आने से विकास कार्य पूर्ण रूप से बाधित है। जबकि प्रदेश सरकार ने आम आदमी की सुविधा के लिए समय से अधिकारियों को कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके बेलहर ब्लॉक के कार्यालय के लिए यह निर्देेश मायने नहीं रखता है। प्रधानों ने कहा कि बीडीओ का रवैया इसी तरह रहा तो सभी ग्राम प्रधान बीडीओ के खिलाफ धरना देने के लिए डीएम कार्यालय पर बाध्य होंगे। इस संबंध में सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि डीसी एनआरएलएम जिशान रिजवी के पास बेलहर बीडीओ का प्रभार है। कार्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठने के निर्देश हैं। इस बारे में सभी को पता भी है। प्रभारी बीडीओ क्यों कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं, इस बारे में पता करेंगेे। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed