{"_id":"6738dfb42da9dd8d4307fb82","slug":"post-mortem-report-did-not-reveal-the-cause-of-death-of-the-elderly-viscera-preserved-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123942-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुली बुजुर्ग की मौत की वजह, विसरा प्रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुली बुजुर्ग की मौत की वजह, विसरा प्रिजर्व
Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट गांव में शुक्रवार को बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर गांव के आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। बुजुर्ग का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने वीडीयोग्राफी के बीच किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर दिया गया। वहीं घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस टीम गांव की निगरानी करने में जुटी रही।
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी की मौत के बाद देर रात को बेटे यशवंत की तहरीर पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। शनिवार को दिन में जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस पर दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच निर्मल चौधरी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े जानकारों की मानें तो मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए, जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने आगे की जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, जिसकी वजह से चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
बड़े बेटे का होता रहा इंतजार : नौहट गांव निवासी निर्मल चौधरी के दो बेटे योगेंद्र व यशवंत हैं। बड़ा बेटा योगेंद्र परिवार के साथ मुबई में रहकर रोजगार करता है।े