{"_id":"f8ba73d462a409dbbd4672b2548116f7","slug":"post-messanger-treated-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद पत्रवाहक का, करता है पशुओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद पत्रवाहक का, करता है पशुओं का इलाज
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बाघनगर। डीएम के निर्देश पर डीसी मनरेगा एवं प्रभारी बीडीओ सेमरियावां विनय
विज्ञापन
कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय व
ब्लॉक बाउंड्री के साथ ब्लॉक कर्मियों के आवासों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। डीसी मनरेगा और प्रभारी बीडीओ ने बताया कि पशु अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक नदारद मिले। पत्रवाहक ब्रह्मदेव यादव से पूछने पर पता चला कि डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी सप्ताह में कभी कभार आते हैं।
अस्पताल आने वाले पशुओं का इलाज पत्रवाहक द्वारा किया जाता है। पशु अस्पताल की बाउंड्री और फर्श टूटा मिला। छत में नमी मिली। अस्पताल परिसर में हैंडपंप न होने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
ब्लॉक परिसर में बने कर्मियों के रहने के लिए बने आवास अधिकतर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। यही नहीं ठीक ठाक ब्लॉक कर्मियों के आवासों में बिजली विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारी अपना कब्जा जमाए हुए हैं।
बीडीओ आवास भी जर्जर व ध्वस्त हो चुका है। इस दौरान एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, एके पांडेय, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।