{"_id":"65639db6212f229d63072516","slug":"poornima-snan-today-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6004-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा आज, सरयू में गोता लगाएंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा आज, सरयू में गोता लगाएंगे श्रद्धालु
Mon, 27 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिड़हर घाट यही पर श्रद्धालु आज करेगें स्नान।संवाद
एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण, पिलर में निकली सरिया देखकर जताई नाराजगी
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बिड़हर घाट, मैंदी, रामबाग, चहोड़ा, चांदीपुर आदि स्थानों पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु सरयू नदी में गोता लगाकर पुण्य अर्जित करेंगे। मुख्य स्थान बिड़हर घाट पर लगने वाले मेले और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही रात में रूट डायवर्जन भी कर दिया गया है।
मेले की व्यवस्था का एसपी सत्यजीत गुप्ता व एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने रविवार को जायजा लिया तथा जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि मेले की व्यवस्था हर हाल में चाक-बंद की जाए। ताकि कहीं से कोई समस्या न आने पाए।
बताया कि मेले की व्यवस्था के लिए नौ स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। चार थानाध्यक्ष तथा 20 उपनिरीक्षक के साथ 100 कांस्टेबल तथा 15 महिला कांस्टेबल मेले की जिम्मेदारी देखेंगे। मेले में आग लगने पर बुझाने की व्यवस्था के लिए फायर ब्रिगेड भी लगाया गया है। 20 तैराक पुलिस लगाई गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टीमर लगाए गए हैं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मेले की समुचित व्यवस्था के लिए हर पहलू पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
बिड़हरघाट पर मंदिर के पुजारी राम शंकर दूबे ने घाट के किनारे निर्माणाधीन पिलर में सरिया निकली होने से खतरे की आशंका जताते हुए एसपी से शिकायत की। एसपी ने तत्काल संबंधित विभाग से फोन कर निकली सरिया को ढकवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि रात 12 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बिड़हर की तरफ बड़े वाहनों को पुल के दक्षिण रोका जाएगा तथा धनघटा से कलवारी रोड पर वाहनों को मोड़ दिया जाएगा। केवल दो पहिया वाहन उमरिया चौराहे से आगे नेतावापुर चौराहे तक जा पाएंगे। उसके बाद किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की व्यवस्था नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि मेले को चाक-चौबंद बनाने के लिए हर तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। दुकानदारों स्नानार्थियोंको कोई परेशानी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। एसडीम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने मेले की समुचित व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदारों को साफ-सफाई ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए।