फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police was worried by the information of firing

Sant Kabir Nagar News: फायरिंग की सूचना से हलकान रही पुलिस

Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police was worried by the information of firing
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के ऊनखास गांव में सोमवार की देर रात फायरिंग की सूचना मिली। जिसके बाद सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगाें से जानकारी ली। मौके पर खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर जिन पर फायरिंग का आरोप लगा था, पुलिस उनके घर पहुंची तो वे लोग घर पर सोते हुए मिले। खोखा कहां से आया इसकी जानकारी में पुलिस जुट गई है। डायल 112 पर एक युवक ने सूचना दी कि ऊनखास गांव में फायरिंग हो रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीओ अजीत चौहान, कोतवाल पंकज पांडेय समेत अन्य पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूचना देने वाले को फोन किया और किसने फायरिंग की इसकी जानकारी ली। युवक ने तीन लोगों का नाम लिया। उसके बाद पुलिस उन युवकों के घर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवक घर पर सोते हुए मिले जबकि एक युवक की लोकेशन लखनऊ में मिली। इसके बाद पुलिस को मौके से खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से फायरिंग के बारे में जानकारी जुटाई।
लेकिन किसी ने भी फायरिंग होने की बात नहीं की। लोेगों ने कहाकि यह किसी ने शरारत की है। पुलिस सूचना देने वाले युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed