फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police have arrested accused Ramji Rao in the murder case of a nurse in Sant Kabir Nagar, SP gave information

UP: दूसरे से फोन पर बात करना नहीं था पसंद, गला घोंटकर ले ली जान...फिर कमरे में आकर सो गया- आरोपी का कबूलनामा

Wed, 09 Apr 2025 05:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगरॉ
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगरॉ Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 05:21 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके हास्पिटल पर ममता चौधरी पुत्री रामभवन चौधरी ग्राम पहुरा थाना पुरानी बस्ती रिसेप्सन पर काम करती थी। उससे मेरा प्रेम प्रंसग था। पिछले कुछ दिनों से ममता हास्पिटल में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी अभिषेक से लगातार फोन पर बात करने लगी थी।

विज्ञापन
Police have arrested accused Ramji Rao in the murder case of a nurse in Sant Kabir Nagar, SP gave information
गिरफ्तार आरोपी रामजी राव - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत में स्थित संस हाॅस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने निदेशक ने ही नर्स की गला दबाकर हत्या की थी। मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

विज्ञापन



बताया कि नर्स ममता किसी दूसरे से फोन पर बात करती थी, जो आरोपी रामजी राव को नापसंद लगा। इसी से खार खाए अस्पताल के निदेशक ने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद अस्पताल के दूसरे कमरे में आकर लेट गया।
विज्ञापन


एसपी ने पूरा घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने घटना के संबंध में जो जानकारी दी, उसके मुताबिक, उसके हॉस्पिटल पर ममता चौधरी पुत्री रामभवन चौधरी ग्राम पहुरा थाना पुरानी बस्ती रिसेप्सन पर काम करती थी। उससे मेरा प्रेम प्रंसग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से ममता हास्पिटल में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी अभिषेक से लगातार फोन पर बात करने लगी थी। 7 अप्रैल को रात के समय मैने ममता को अस्पताल  के छत पर बुलाया और उससे अभिषेक से मिलने व बात न करने के लिए मना किया तो मानने को तैयार नही हुई।

मैंने गुस्से में ममता को दो- चार थप्पड मारा व गला दबाने लगा कि इसी बीच हॉस्पिटल की एक कर्मचारी शाजिया खातून छत पर आ गई और अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए नीचे बुलाकर लेती चली गई। मैं, ममता को वहीं छत पर छोड़ कर नीचे आ गया था। लेकिन, मुझे इस बात का बहुत गुस्सा था।

अगले दिन सुबह करीब 7 बजे में मौका पाकर उसके कमरे में गया। उस समय लाईट भी कटी थी।  सीसीटीवी कैमरा बंद था। मैंने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी तथा कमरे के दरवाजे को ऊपर हाथ डालकर अंदर से सिटकिनी से बन्द कर दिया। इसके बाद अपने कमरे में आकर सो गया।


कुछ देर बाद साजिया खातुन व हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारियों द्वारा ममता के कमरे मे सोये रहने की बात मुझे बताई तो मैने जाकर ममता के मृत्यु को सामान्य रुप देने के लिए ऊपर से ही दरवाजे की सिटकिनी खुलवाकर ममता को इलाज के लिए बेड पर लिटाया और इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। और खुद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed