फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   plaster will be free in government hospital says ravidas

सरकारी अस्पतालों में प्लास्टर भी होगा फ्री: रविदास मेहरोत्रा

Fri, 19 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
plaster will be free in government hospital says ravidas
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविदास मेहरोत्रा। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। प्रदेश के मातृ शिशु व परिवार कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को लगने वाला प्लास्टर अब फ्री होगा। इसके लिए बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अस्पताल में साइकिल से आने वाले लोगों को स्टैंड शुल्क भी फ्री कर दिया गया है। वे शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ द्वारा शहर के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने रविदास मेहरोत्रा  ने कहा कि प्रदेश के 18 जनपदों में डायलिसिस की सुविधा फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है। संतकबीरनगर में भी यह सुविधा होगी। इसके लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं में संविदा कर्मियों और आशा बहुओं का बेहद महत्वपूूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 56 लाख बच्चे हर वर्ष पैदा होते हैं। इसमें से साढे़ तीन लाख बच्चों की मौत हो जाती है। इसके रोकने के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। स्तनपान समारोह भी आयोजित हो रहा है। कहा कि प्रदेश में दो करोड़ सात लाख बच्चों को ओआरएस व जिंक की गोली दी जा चुकी है। 

रविदास ने कहा कि संविदा कर्मियों को बिना नोटिस दिए नहीं निकाला जा सकता है। संविदा कर्मियों के हितों को देखते हुए जल्द ही रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को लागू कराने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य ने संबोधित किया। 


इस अवसर पर एडी बेसिक डॉ. रामचंद, सीएमएस डॉ. अजीत श्रीवास्तव, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय, संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मयंक प्रताप सिंह, प्रदेश संरक्षक आजाद सिंह, मीडिया प्रवक्ता नेत्रपाल, जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद सिंह, महामंत्री अभय त्रिपाठी, आशा संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह, संरक्षक बालगोविंद सिंह, आशा संघ की महामंत्री सरोज यादव, विनीत शुक्ल समेत भारी संख्या में एनआरएचएम कर्मी और आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed