{"_id":"6b0727ea2946c6e23209c8b8","slug":"clash-between-two-groups-following-a-collision-involving-an-e-rickshaw-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-161129-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा से टक्कर के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा से टक्कर के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के धौरापार गांव के चौराहे पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद ई-रिक्शा सवार लोगों ने बाइक सवार युवक और उसके परिजन पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और चप्पल से हमला कर दिया।
मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दो लोगों के सिर फट गए, जबकि एक युवक का दांत टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ मेंहदावल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मालती देवी पत्नी किशुन के अनुसार, 22 नवंबर की शाम करीब छह बजे उनका बेटा मुकेश उर्फ बिरजू गांव के चौराहे पर बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान सामने से ई-रिक्शा लेकर आ रहे संतोष पुत्र रामचंदर ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस पर मुकेश ने ई-रिक्शा चालक से देखकर चलने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर ई-रिक्शा पर सवार गणपत, पंकज, आलोक, सुनील, अजय, अर्जुन, किशन, महेंद्र, राजेंद्र, झीनक, दीनानाथ और मायावती सहित अन्य लोग उतरकर विवाद करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि मायावती ने बिरजू को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी लोग गाली देने लगे और ई-रिक्शा में रखी लोहे की रॉड निकालकर मुकेश और बिरजू को पकड़कर पीटने लगे। दोनों किसी तरह जान बचाकर घर की तरफ भागे तो आरोपियों ने पीछा कर घर पहुंचकर भी मारपीट की।
शोर सुनकर राजेश, टिंकू, अमरजीत, बृजेश और मालती देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और घूंसे से हमला कर दिया। मारपीट में राजेश और अमरजीत का सिर फट गया, टिंकू का दांत टूट गया और आंख के नीचे चोट आई।
मुकेश की आंख के नीचे भी कट गया, जबकि अन्य लोगों को अंदरूनी चोटें आईं। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।