फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Piles of garbage everywhere in the city... giving rise to infectious diseases

Sant Kabir Nagar News: शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर...संक्रामक बीमारी को दे रहा दावत

Sun, 22 Sep 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage everywhere in the city... giving rise to infectious diseases
शहर में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, लेकिन शहर फैली गंदगी अभियान को आइना दिखा रही है। अब तक न तो कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो सकी है और न ही कोई कदम उठाया जा रहा। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध संक्रामक बीमारी को भी दावत दे रहा है। जिम्मेदार सिर्फ दिखावा में जुटे हुए हैं।
जिले में स्वच्छता पखवारे की शुरूआत हुई। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भी इसमें भागीदारी निभाई, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कहीं पर भी अभियान का असर नहीं दिख रहा है। नालियां जाम पड़ी है, जिससे उठ रही बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा दिख रहा है, जो अभियान की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के पास स्थित पौधशाला के बगल में गिराया जा रहा कूड़ा
कलक्ट्रेट के पास पौधशाला के बगल में कूड़ा गिराया गया है, जबकि इधर से प्रतिदिन लोगों की आवाजाही होती है। कूड़े से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के मीटिंग हॉल के बगल में कूड़ा बिखरा पड़ा है। वहीं मेडिकल वेस्ट भी यहां फेंके जा रहे हैं, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण का नहीं हैं इंतजाम
शहर 25 वार्डों में बंटा हुआ है। प्रतिदिन जो कूड़ा शहर से निकलता है, उसके निस्तारण के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई हैं। ऐसे में कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र के खाली पड़े स्थान पर गिराया जा रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र के निवासी अरविंद पाठक, श्याम लाल आदि ने कहा कि कूड़े से उठ रही दुर्गंध के चलते सांस लेना भी दूभर हो गया है। डीएम के निर्देश के बाद भी अब तक पालिका प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।


स्वच्छता पखवारे के तहत शहर में साफ-सफाई के कार्य कराए जा रहे हैं। जहां पर अभी सफाई नहीं हुई हैं वहां पर भी सफाई कर्मियों को लगाकर गंदगी दूर की जाएगी। जहां तक कूड़ा निस्तारण की बात है तो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed