फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Permission was given for 63, but 66 acres of land was sold

Sant Kabir Nagar News: अनुमति 63 की, बेच दी 66 एयर जमीन

Thu, 20 Mar 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Permission was given for 63, but 66 acres of land was sold
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 63 एयर जमीन बेचने की प्रशासन से अनुमति ली और 66 एयर जमीन बेच दी। दूसरी बार जब वह जमीन बेचने की अनुमति लेने गया था तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद प्रशासन ने जांच करवाई।
विज्ञापन

जांच के बाद डीएम की कोर्ट ने तीन एयर जमीन को सरकार के खाते में निहित करने का आदेश जारी किया है। धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव के अनुसूचित जाति के चैतू ने सितंबर 2021 में 63 एयर जमीन बेचने के लिए डीएम से अनुमति मांगी और 66 एयर जमीन बेच दी। चैतू ने फिर एक बार 2024 में अपनी जमीन बेचने के लिए अनुमति मांगी तो डीएम न्यायालय ने इसकी जांच तहसीलदार धनघटा को सौंपी। तहसीलदार की जांच में पाया गया कि जब 2021 में 63 एयर जमीन बेचने की अनुमति दी गई थी लेकिन 66 एयर जमीन को बेच दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार की रिपोर्ट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर की कोर्ट ने आदेश पारित किया है कि चैतू द्वारा गोविंद निवासी रामपुर खजनी गोरखपुर के नाम बेची गई जमीन में गोविंद कुमार का नाम निरस्त कर राज्य सरकार में निहित कर दिया जाए। इस आदेश के बाद फर्जी तरीके से जमीन बेचने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed