{"_id":"5e613c188ebc3eebb63aeb93","slug":"performance-of-personnel-injured-by-dpro-khalilabad-news-gkp3437405115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ से आहत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ से आहत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में डीपीआरओ के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : KHALILABAD
डीपीआरओ से आहत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर। डीपीआरओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम और सीडीओ को मांग पत्र सौंपा। इधर, सीडीओ ने डीपीआरओ को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
कर्मचारियों का आरोप है कि डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। तीन महीने पहले जिले में तैनात हुए हैं, लेकिन अपने ही कार्यालय के स्टाफ को ठीक से नहीं पहचानते। विभागीय कार्यों के संपादन में सहयोग न कर अनावश्यक डांटते-फटकारते हैं। डीपीआरओ की ओर से सार्वजनिक तौर पर कर्मचारियों को अपमानित किया जाता है। इससे कर्मचारी खुद को डीपीआरओ के साथ काम करने में अक्षम पा रहे हैं। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि यदि डीपीआरओ ने अपने कार्य-व्यवहार में परिवर्तन नहीं लाते हैं तो किसी दिन अप्रिय घटना घटित हो सकती है। कर्मचारियों ने डीएम और सीडीओ से इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी, कार्यालीय स्टाप और सफाई कर्मचारियों ने डीपीआरओ की शिकायत की है। डीपीआरओ के जरिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों को भी नजरदांज करते हैं। इससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। डीपीआरओ को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। कर्मचारियों के आरापों की सीडीओ खुद जांच करेंगे। यदि जांच में मामला सही मिला तो शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजेंगे। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय, दिनेश राय, रमेश चंद्र प्रजापति, अनिल सिंह, दीप श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रसाद ,संजय शर्मा, लेखाकार आकाश सिन्हा, डीसी कृष्णचंद्र मिश्र,उदयराज यादव, ऋषिकेश, विमल कुमार, आनंद कुमार, पन्नेलाल, संतराम चौधरी आदि मौजूद रहे।