{"_id":"61b23d1fb210f7353b139ae4","slug":"people-tributed-cds-rawat-khalilabad-news-gkp419313482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस समेत अन्य सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस समेत अन्य सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
मृतक सैन्य अफसरो को जूनियर हाई स्कूल में श्रद्धाजंलि देते शिक्षक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीएस समेत अन्य सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
जनरल बिपिन रावत के निधन पर जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों की हेलिकॅाप्टर हादसे में मौत हो जाने पर जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित की गईं। इसमें लोगों ने सैन्य अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शोकसभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रहकर जनरल रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि देश ने आज एक बहुमूल्य रत्न खो दिया। मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि देश के पहले सीडीएस का इस तरह जाना देश के लिए बहुत बड़ी हानि है, जिसकी भरपाई आने वाले समय में संभव नहीं है। डॉ. प्रताप विजय ने कहा कि बुधवार का दिन हम देशवासियों के एक काला दिन साबित हुआ। जनरल रावत का असमय जाना हमें सदियों तक खलता रहेगा। शोक जताने वालों में डॉ. शशिकांत राव, डॉ. अमरसिंह गौतम, डॉ. अमित भर्ती, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. अमित मिश्रा, अश्विनी, रविंद्र आदि शामिल रहे। इसी तरह से कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। शोक जताने वालों में शैलेश, अरुणेंद्र, अखिलेश, गोविंद, करुणेश, प्रदीप, सुखेंदु आदि शामिल रहे।
एबीवीपी ने एचआरपीजी कॉलेज में शोक सभा कर सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधूलिका रावत सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के निधन पर श्रद्धांजलि दी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एवं पूर्व सेना प्रमुख बिपिन रावत का आकस्मिक देहावसान समस्त राष्ट्र के लिए गहरा आघात है। यहां पर अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्रा, मारुति नंदन पाठक, रविशंकर सिंह, राजन वर्मा, कृपाचार्य, राकेश कुमार, रवि मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, सृष्टि भारद्वाज, प्रेमलता पाण्डेय, निधि त्रिपाठी, सोनल त्रिपाठी, प्राची दुबे आदि ने शोक जताया।