फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People shivering due to severe cold, fog is prevailing

Sant Kabir Nagar News: कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, छाई रही धुंध

Thu, 05 Jan 2023 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to severe cold, fog is prevailing
ठंड में शाम सात बजे से ही खलीलाबाद शहर में पसर गया सन्नाटा। - फोटो : KHALILABAD
कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, छाई रही धुंध
विज्ञापन

दिन भर चलीं सर्द हवाएं, नहीं हुए सूरज के दर्शन
गरीबों व मजदूर तबके पर भारी पड़ रही ठंड
संतकबीरनगर। सर्द हवाओं के साथ लगातार पारा नीचे गिर रहा है। शीत लहर के बीच धुंध छाई रही। लोग ठंड से कांपने पर मजबूर हैं। ठंड से बचाव के प्रशासन के दावे के बीच लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह ठंड के चलते लोग देर से विस्तर से बाहर निकले। सुबह दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर ठंड के बीच सूर्य के दर्शन नहीं हुए। चालकों की लाइट जलाकर वाहन चलाने पडे़।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में सुबह दस बजे तक दुकानों के शटर नहीं खुल रहे हैं। शाम के समय भी दुकानें जल्द बंद हो जा रही हैं। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन हीटर जलाकर खुद को गर्म रखने में लगे रहे। आम दिनों की अपेक्षा फरियादी भी कम ही आ रहे हैं। ठंड व गलन गरीबों व मजदूर तबके पर भारी पड़ रही है। मजदूरों को दो जून की रोटी के लिए काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि ठंड से बचाव के लिए खलीलाबाद शहर में 25 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन यह सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

...
बिजली दे रही दगा
ठंड के मौसम में बिजली भी दगा दे जा रही है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती बढ़ गई है। सुबह छह बजे ही बिजली गुल हो जा रही है तो दिन में भी कई आती-जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed