फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People buying masks and water guns near Bank Square.

Sant Kabir Nagar News: केमिकल वाले रंग-गुलाल फीकी न कर दें होली

Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People buying masks and water guns near Bank Square.
बैंक चौराहे के पास मुखौटा और पिचकारी की खरीदारी करते लोग। 
संतकबीरनगर। होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। रंगाें का बाजार सज गया है। इसमें रंगों में तमाम तरह के केमिकल मिला मिलाए जा रहे हैं। ऐसे में त्योहार पर रंगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। केमिकल मिले रंग से त्वचा में एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही बाजार में खाद्य पदार्थों के मिलावट खोर भी सक्रिय है। कई जगह छापे में मिलावटी खोआ और नकली सामान आदि मिल चुके हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

होली को लेकर बाजार में रंग-गुलाल की दुकानें सज गई है। लोग खरीदारी के लिए भी आने लगे हैं, लेकिन रंग-गुलाल में होने वाली मिलावट से लोग बेखबर हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसबी गौतम का कहना है कि केमिकल युक्त रंगों से बचने की जरूरत है। इससे त्वचा और सिर में एलर्जी हो सकती है। हर्बल गुलाल से ही होली खेलना बेहतर होगा। यदि कोई चेहरे रंग लगा भी दे तो उसे छुड़ाने के लिए कपड़े धोने के साबुन का इस्तेमाल कतई न करें। इससे त्वचा और सूख जाती है। पिछले साल होती के बाद अधिकांश मरीज एजर्ली के कारण चेहरे पर दाना निकालने की समस्या लेकर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरे रंग में कॉपर सल्फेट और लाल व पीले रंग में लेड ऑक्साइड होता है। केमिकल से त्वचा में एलर्जी होती है। त्वचा लाल पड़ जाती है, खुजली होने लगती है। रंग ज्यादा रगड़कर लगाने से त्वचा की ऊपर परत छिल जाती है। जिन लोगों को पहले से इन्फेक्शन या फिर चेहरे पर दाने हैं तो उनको अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के पर्व पर मोदी मुखौटा व पटाखा पिचकारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। गोला बाजार में दुकान लगाने वाले विनोद कुमार ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मोदी मुखौटा व पटाखा पिचकारी की खरीदारी के लिए लोग आ रहे हैं।
-------------------

होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाएं मॉइस्चराइजर
त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर व नारियल का तेल लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का सीधा असर नहीं पड़ता। रंग लगने के बाद यदि खुजली या जलन की समस्या हो तो सादे पानी से धोएं। रंग को एक ही दिन में छुड़ाने का प्रयास न करें और त्वचा पर बार-बार मॉइस्चराइजर लगाते रहें। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं। रंग लगने के बाद बालों को शैंपू से धोएं।
--------------
होली पर 100 करोड़ के कारोबार होने के आसार
होली को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। शहर के गोला बाजार में रंग-गुलाल खरीदने वालों की तादात बढ़ गई है। रंगों से लेकर पिचकारी, खाद्य पदार्थ तक की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। त्योहार के जश्न में करीब 100 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान जताया जा रहा है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने कहा कि होली को लेकर बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। होली व ईद को देखते हुए व्यापारियों ने सभी आइटम की पूरी रेंज सजाई हुई हैं। ग्राहक भी खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार होली पर कारोबार अच्छा होने का अनुमान है। बाजार में सूती कुर्ता के अलावा, जरी के कुर्ते, मुंबई स्टाइल कुर्ते आए हुए हैं, जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं।

-----------------------
मिलावटखोर सक्रिय खाद्य पदार्थ खरीदते समय बरतें सावधानी
होली पर मिठाई, खोआ, पनीर आदि की बिक्री होती है। ऐसे में मिलावट खोर भी सक्रिय है। पिछले दिनों सेमरियावां में बड़ी मात्रा में छेना और मगहर में मिलावटी खोवा बरामद हो चुका है। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मिलावट खोरों पर कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलवाया जा रहा है। लोगों को भी सामान खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed