{"_id":"693c611e65e025f9d9071530","slug":"people-are-struggling-with-the-problems-of-bad-roads-and-broken-drains-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142670-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क व टूटी नाली की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क व टूटी नाली की समस्या से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
तिघरा। नगर पंचाययत बाघनगर उर्फ बखिरा में टूटी नाली और सड़क की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि इससे जलभराव की समस्या हो रही है, नगर पंचायत प्रशासन की स्थित यह है कि वह उसपर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के वार्ड नंबर सात में लंबे समय से खराब सड़क और बंद पड़ी नाली के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक नगर पंचायत की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सभासद तुफैल अहमद ने बताया कि वार्ड की मुख्य गली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलने से चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों के फिसलने की घटनाओं का खतरा बना रहता है।