फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   People angry over the slowness of construction of Ramjanaki Marg blocked the road

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग के निर्माण की सुस्ती से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
People angry over the slowness of construction of Ramjanaki Marg blocked the road
लोहरैया से बनकटा घाट तक जाने वाली सड़क को बनवाने की मांग को लेकर लौहरैया चौराहे पर सड़क जाम कर
- लोहरैया चौराहे पर मार्ग जाम कर धरने पर बैठे थे तीन गांव के लोग
विज्ञापन

- एक साल में मात्र 15 किलोमीटर का हुआ निर्माण, 35 किलोमीटर बननी है सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र के लोहरैया चौराहे पर बुधवार को बंतवार, खजूरी टिकरा, कोड़री गांव के लोगाें ने धरना दिया। इस दौरान रामजानकी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि मार्ग का निर्माण काफी सुस्त चल रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। यही हाल रहा तो यह मार्ग एक साल में नहीं पूरा हो पाएगा। इस दौरान तहसीलदार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा।
लोहरैया चौराहे पर मार्ग जाम कर धरने पर बैठे हौसिला दुबे, अजय कुमार दुबे, संजय पाठक, उदय प्रताप चौधरी, तीरथ मौर्य, मुन्नी देवी, इंद्रावती देवी, नकुल यादव, हरिश्चंद्र यादव, डिंपल कन्नाैजिया आदि का कहना था कि रामजानकी मार्ग का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा है। जिले में 35 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाना है पर अभी तक मात्र 15 किलोमीटर तक ही निर्माण हो पाया है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। साथ ही वाहनों के आवागमन के कारण धूल भी उड़ता है, लेकिन इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मार्ग जाम की सूचना पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और एसओ धनघटा अनिल कुमार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि बारिश के पूर्व इस मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बातचीत भी की। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया। इस संबंध में तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था से कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed