फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Patients of fever, cold and eye flu came in Arogya Mela

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी जुकाम व आई फ्लू के मरीज आए

Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Patients of fever, cold and eye flu came in Arogya Mela
जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1031 मरीजों का इलाज कर दी गई दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम, बुखार और आई फ्लू के मरीज आए। इन सभी को परामर्श के साथ ही दवा दी गई। मेले में कुल 1031 मरीजों का इलाज किया गया।


उप स्वास्थ्य केंद्र चुरेब, बखिरा, पीएचसी बुधाकला, पीएचसी धनघटा, पीएचसी दुधारा समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर कुल 54 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर एसडी सिंह, डाॅक्टर मनस्विता ने बताया कि ज्यादातर वायरल फीवर, सूखी खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन, आंख लाल होने के मरीज आए थे। बच्चों में फीवर, दस्त, खांसी की भी शिकायत थी। उन्हें दवा दी गई है। इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नन्दन, जीएनएम शालिनी पांडेय, जीएनएम हरिकेश, एएनएम नमिता, सुनील, आनन्द आदि मौजूद रहे। रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 35 मरीज आए थे। इसमे आई फ्लू के 13 मरीज थे। इसके साथ ही बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज आए। सभी को दवा दी गई। सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कुल 1031 मरीजो का इलाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed