फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   parcha khaarij hone par samarthakon ka hangaama

पर्चा खारिज होने पर समर्थकों का हंगामा

Fri, 10 Feb 2017 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 10 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
parcha khaarij hone par samarthakon ka hangaama
नामांकन खारिज होने के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा करते बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले जावेद अहमद का पर्चा रिटर्निंग आफिसर राहुल पांडेय ने शपथ पत्र पूर्ण न होने के कारण खारिज कर दिया। इससे नाराज प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर कुछ देर तक हंगामा किया। बाद में प्रशासन व पुलिस की सख्ती के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थकों को परिसर से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी जावेद अहमद का आरोप था कि वह पूर्वाह्न 11 बजे अपने कुछ समर्थकों के साथ नामांकन पत्रों की जांच कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे तो पता चला कि उनका शपथ पत्र अधूरा होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया है। जबकि उनके एजेंट उदयराज विद्यार्थी समय से पहुंच गए थे,लेकिन गेट पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने एजेंट को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ पुन: रिटर्निंग आफिसर के समक्ष पक्ष रखा, लेकिन रिटर्निंग आफिसर से यह कहते हुए कि शपथ पत्र नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार  तक जमा होने का नियम था और शपथ पत्र में त्रुटि सुधार किए जाने के लिए समय से उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में नामांकन पत्र अवैध है और पर्चा खारिज ही रहेगा। उनके कक्ष से निकलने के बाद बाहर खड़े समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जावेद अहमद ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर ही उनका नामांकन पत्र खारिज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होते देख अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शुक्ला व उपजिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी भी पहुंचे और पुलिस कर्मियों से हंगामा कर रहे लोगों को परिसर से बाहर करने को कहा। पुलिस की सख्ती के बाद प्रत्याशी व समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर आए और नाराजगी व्यक्त करते हुए घर लौट गए।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed