फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   panchyata chunav news

जिला पंचायत सदस्य पद के 358 पर्चे बिके

Tue, 30 Mar 2021 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
panchyata chunav news
कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदाने के लिए लाइन लगाए लोग।संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : KHALILABAD
जिला पंचायत सदस्य पद के 358 पर्चे बिके
विज्ञापन

एडीएम ने खुलवाया दूसरा काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को तीसरे दिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए और कलेक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदने वालों की भीड़ अधिक बढ़ गई तो एडीएम ने एक और काउंटर खुलवाया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 358 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। सर्वाधिक नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए लोगों ने खरीदा।

एडीएम मनोज सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रधान पद के लिए बघौली ब्लॉक में 144, बीडीसी के लिए 90 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 195 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। जबकि सेमरियावां ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 356,बीडीसी के लिए 250 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 335 लोगों ने पर्चा खरीदा। खलीलाबाद ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 205, बीडीसी के लिए 152 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 195 लोगों ने पर्चा लिया। पौली ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 169, बीडीसी के लिए 124 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 97 लोगों ने पर्चा खरीदा। जबकि नाथनगर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 258, बीडीसी के लिए 180 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 124 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। हैंसर बाजार ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 202, बीडीसी के लिए 168 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 101 लोगों ने पर्चा खरीदा। बेलहर कला ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 172, बीडीसी के लिए 119 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 168 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। मेंहदावल ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 173, बीडीसी के लिए 118 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 146 लोगों ने पर्चा खरीदा। जबकि सांथा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 236 और बीडीसी के लिए 175 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 225 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed