फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teenager drowns while bathing in the Saryu River

Sant Kabir Nagar News: सरयू में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in the Saryu River
सरयू नदी में किशोर के डूबने की सूचना पर जुटे लोग-स्रोत ग्रामीण
धनघटा। क्षेत्र के बिड़हर घाट पर रविवार को सरयू में स्नान करते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस के अथक प्रयास से शव को नदी से बाहर निकाला गया। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। किशोर अंबेडकरनगर के घनसुपुर गांव निवासी था। वह रविवार को परिजन के साथ सरयू में स्नान करने बिड़हर घाट पर आया था।
विज्ञापन

बिड़हरघाट में रविवार को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इस बीच सुबह लगभग आठ बजे प्रवीण (17) पुत्र महादेव अपने एक साथी के साथ बिड़हर घाट पर घाघरा नदी में स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान वह स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह नदी की तेज धारा में डूब गया।
विज्ञापन

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुट गई है। लगभग तीन घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। शव नदी के बाहर निकलते ही घाट पर मौजूद परिजनों में चीखपुकार मच गई। महादेव के दो बेटों में प्रवीण सबसे बड़ा था, वह कक्षा आठ का छात्र था। बेटे का शव देख माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घाट पर मौजूद मृतक का छोटा भाई 14 वर्षीय नीतिन का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि नदी से शव को निकाला गया। डॉक्टरी परीक्षण के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed