{"_id":"680bd0fbe555f808c50d941d","slug":"pain-from-head-to-toe-body-burning-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131707-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिर से पैर तक दर्द, तप रहा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिर से पैर तक दर्द, तप रहा शरीर
Fri, 25 Apr 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक
संतकबीरनगर। दिन व रात के मौसम में फर्क के चलते वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसमें शरीर और जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें लगभग 200 मरीज बुखार, जुकाम व खांसी के होते हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1100 के करीब मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है। इसमें से 200 के करीब मरीज बुखार, खांसी के रहते है।
इस बार वायरल बुखार में अलग तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं। सिर से लेकर पैरों तक पूरे शरीर में तेज दर्द के साथ बुखार आ रहा है। मरीज डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण मानकर घबरा जाते हैं, लेकिन जब जांच कराई जाती है तो वायरल बुखार निकल रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।