{"_id":"673636ae58a898833a0abd66","slug":"outcry-for-fertilizer-uproar-on-committees-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123801-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद के लिए हाहाकार, समितियों पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद के लिए हाहाकार, समितियों पर हंगामा
Thu, 14 Nov 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
नाथनगर राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं के बीज के लिए जुटे किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक में डीएपी खाद के लिए हाहाकार मचा है। खाद आने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के काली जगदीशपुर और झिगुरापार (गालीमपुर) सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को भोर से ही किसानों की लाइन लग गई। भीड़ इतनी भी कि खाद के लिए किसान धक्का-मुक्की करने लगे। केंद्र प्रभारी के देर से पहुंचने की वजह से स्थिति और खराब हो गई।
क्षेत्र के झिगुरापार (गालिमपुर) में तैनात केंद्र प्रभारी की कार्यशैली को लेकर किसानों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की भोर से लाइन में खड़े किसान भजुराम, कोमल, दीनानाथ, सुनील, शफीक आदि ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सुबह से खाद मिलेगी, लेकिन जब वह लोग पहुंचे तो भीड़ कम थी। अगर सही समय पर समिति का ताला खुल जाता तो लोगों को आसानी से खाद मिल जाती, लेकिन सचिव ही साढ़े नौ बजे के बाद पहुंचे। देरी के चलते लंबी लाइन लग गई थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी तरह काली जगदीशपुर में भी किसानों की लंबी लाइन लगी थी। खाद जल्द पाने के चक्कर में कई बार किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने बताया कि निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण और किल्लत हो गया है। किसानों का यह भी आरोप है कि बड़े लोगों को रात में ही खाद दे दी जा रही है।
विज्ञापन
छोटे किसान लाइन लगाकर धक्के खा रहे हैं। उसके बाद नंबर आने पर खाद समाप्त होने का फरमान सुना दिया जाता है। वहीं झिगुरापार समिति के सचिव बृजेश का कहना है कि जो खाद आई है उसका वितरण किया जा रहा है। किसान परेशान न हो सभी को खाद मिलेगी।च