फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   order for case file against secretary

Sant Kabir Nagar News: सचिव की लापरवाही से पात्र को नहीं मिली आवास की रकम

Mon, 05 Dec 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
order for case file against secretary
सचिव की लापरवाही से पात्र को नहीं मिली आवास की रकम
विज्ञापन

- डीएम ने सचिव से रकम वसूली कराने और केस दर्ज कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सचिव की लापरवाही की वजह से पात्र लाभार्थी को आवास की रकम नहीं मिल पाई। लाभार्थी के आवास की रकम को दूसरे के खाते में भेज दी गई।
शिकायतकर्ता को गुमराह किया जाता रहा। ब्लॉक में सुनवाई नहीं होने के बाद महिला ने डीएम से फरियाद की। डीएम ने ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक से प्रकरण की जांच कराई तो सचिव की लापरवाही सामने आई। डीएम ने सचिव से दुरुपयोग की गई रकम की वसूली कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेनुहारी दोयम के राजस्व गांव डड़वा की रहने वाली प्रमिला देवी पत्नी गब्बूलाल ने 22 नवंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रमिला देवी ने बताया कि उसका वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन

अब तक उसके खाते में आवास की रकम नहीं पहुंची। आरोप है कि आवास की रकम उसके खाते की जगह अन्य के खाते में ग्राम सचिव की मिलीभगत की वजह से भेज दी गई। बार-बार पूछने पर सचिव यहीं बताते हैं कि आवास की रकम जहां जाना था, वहां चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बार-बार ब्लॉक का चक्कर लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। उसके पास आवास नहीं है। परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। अपनी गरीबी का हवाला देते हुए लाभार्थी महिला रो पड़ी थी।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। पीडी सुरेंद्र गुप्ता ने जांच में पाया कि लाभार्थी प्रमिला देवी पत्नी गब्बू लाल के आवास का पैसा उसके खाते की बजाय प्रमिला पत्नी रामनाथ के खाते में भेज दिया गया है।
इसके लिए सचिव कुणाल सिंह की लापरवाही सामने आई है। जांच में सचिव कुणाल सिंह सरकारी धनराशि के दुरुपयोग करने में दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इनसे दुरुपयोग की गई धनराशि 1.20 लाख की वसूली कराए जाने के निर्देश बीडीओ सेमरियावां को दिया है।

कोट
आवास की लाभार्थी प्रमिला देवी पत्नी गब्बूलाल की शिकायत पर प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि लाभार्थी प्रमिला देवी के आवास की रकम सचिव की लापरवाही की वजह से दूसरे के खाते में भेज दी गई। इसके लिए सचिव दोषी पाए गए हैं। दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली कराते हुए सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को दिया गया है।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed