फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One and a half quintal Khesari dal recovered from Gola market of the city

Sant Kabir Nagar News: शहर के गोला बाजार से डेढ़ क्विंटल खेसारी दाल बरामद

Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
One and a half quintal Khesari dal recovered from Gola market of the city
गोला बाजार में दाल की जांच करते एसडीएम सदर और सीओ। संवाद
- एसडीएम, सीओ व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

- दुकानदार से पूछताछ में जुटे अधिकारी, जांच के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसडीएम शैलेश कुमार दूबे, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर में खेसारी दाल में मिलावट की खबर पर छापा मारा। शहर के गोला बाजार स्थित एक दुकान से टीम ने लगभग डेढ़ क्विंटल दाल बरामद किया। तीन बोरे दाल को कब्जे में लेकर दुकानदार से पूछताछ और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अमर उजाला ने 21 मई के अंक में हो जाएं ‘सतर्क: बिक रही खेसारी दाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर एसडीएम शैलेश दूबे, सीओ ब्रजेश सिंह व खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने दुकान से डेढ़ क्विंटल खेसारी मिला दाल बरामद किया। बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आ रही खेसारी की दाल को अरहर के दाल में मिलावट करके दुकानों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जो लोगों के सेहत पर भी असर डाल रहा है। यह सस्ता भी होता है।
विज्ञापन

इसे लगातार खाने से आंख की समस्या और लकवा मारने का भी खतरा बना रहता है। खेसारी दाल एकदम अरहर के दाल की तरह होता है, जो आसानी से दाल में मिक्स हो जाता है। हर कोई इसे आसानी से पहचान नहीं पाता है। इसकी वजह से दुकानदार असली अरहर के दाल में खेसारी दाल मिक्स करके खूब कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशन के बाद टीम ने गोला बाजार में छापा मारा। सड़क की पटरी पर एक दुकान से डेढ़ क्विंटल खेसारी दाल बरामद हुआ है। पुलिस व जांच अधिकारी दुकानदार से पूछताछ कर रहे हैं। जल्द की आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस भी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

दुकान से सैंपल लेकर सारा दाल जब्त कर लिया गया है। जल्द की आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेष कुमार दूबे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed