{"_id":"66f7db071fc34682c3034dd9","slug":"on-the-instructions-of-dm-of-sant-kabir-nagar-officials-inspected-the-encroachment-area-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर कार्रवाई: संतकबीर नगर DM-SP अतिक्रमण हटवाने पहुंचे, बनेगा 'स्टैंड'- मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर कार्रवाई: संतकबीर नगर DM-SP अतिक्रमण हटवाने पहुंचे, बनेगा 'स्टैंड'- मिलेगी सहूलियत
Sat, 28 Sep 2024 04:01 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:01 PM IST
सार
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास के पास पालिका की खाली पड़ी जमीन पर वाहन स्टैंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता और सदर एसडीएम शैलेंद्र दूबे जमीन देखने पहुंचे। डीएम ने जल्द ही अतिक्रमण हटाते हुए आमजन कि सुविधा के लिए वाहन स्टैंड बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मेंहदावल बाईपास पर वाहन स्टैंड बनाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने चिह्नित जमीन को देखा। यहां पर स्टैंड बनाने के साथ ही अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही पटरी दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास के पास पालिका की खाली पड़ी जमीन पर वाहन स्टैंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता और सदर एसडीएम शैलेंद्र दूबे जमीन देखने पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि आसपास के अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवा दिए जाएं, ताकि वाहन स्टैंड के निर्माण का कार्य कराया जा सके।
ये भी निर्देश दिए कि जो वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं, उन्हें व्यवस्थित रूप से चौराहे से दूर खड़ा कराया जाए। इसके अलावा यहां के दुकानदारों को भी कहीं पर व्यवस्थित किया जाए, जिससे कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन