{"_id":"66a0141faadbf80d640d8d37","slug":"officers-woke-upadministrations-bulldozer-ran-on-the-house-of-the-murderers-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118131-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जागे अधिकारी...हत्यारोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जागे अधिकारी...हत्यारोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Wed, 24 Jul 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
- घटना के डेढ़ माह बाद प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में कार्रवाई
- मृतक की पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास,
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में स्कूल संचालक धर्मेंद्र यादव के हत्यारोपियों के घर पर मंगलवार को बुलडोजर चला। मृतक की पत्नी ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी जागे और एसडीएम शैलेश कुमार दूबे व सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने कोतवाल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
महुई गांव में नायब तहसीलदार के अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने लगभग एक माह पूर्व पहुंचकर हत्यारोपियों के जमीन की पैमाइश की थी। जिसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम को सौंप दिया था। मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। वहीं दूसरी तरफ मृतक धर्मेंद्र यादव की पत्नी लगातार अधिकारियों से बंजर व गढ़ही के जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने की गुहार लगाती रही। अधिकारियों के स्तर से भी उसको जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता रहा।
मंगलवार को सुमन यादव ने सास के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम, सीओ, कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर महुई गांव पहुंचे। जहां पर हत्यारोपियों के द्वारा कब्जाशुदा जमीन को खाली कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसे लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा है।