{"_id":"65945021cd661fc0b7001cdc","slug":"now-dakati-poster-in-dariyabad-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7696-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अब दरियाबाद में भी डकैती का पोस्टर चस्पा, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अब दरियाबाद में भी डकैती का पोस्टर चस्पा, दहशत का माहौल
Tue, 02 Jan 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र पर डकैती व लूटपाट का पोस्टर।संवाद
पोस्टर चस्पा कर डकैती व लूटपाट करने के एलान से टोली बनाकर रात भर पहरा दे रहे गांव वाले
दुधारा थाना क्षेत्र के बेहद करीब स्थित है दरियाबाद गांव
पोस्टर की लिखावट एक जैसी, सिर्फ गांव का नाम बदला है
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना, कानपारा, दानोकुइयां गांव के बाद अब थाना के बगल के गांव दरियाबाद में भी लूटपाट व डकैती का एलान कर धमकी भरा पोस्टर चस्पा किया गया है।
पोस्टर की इबारत पढ़कर गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। गांव वाले टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। वहीं, जनपद के सटे बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में छपिया लुटावन के रगड़गंज पुरवा पर दो दिन पहले बदमाशों ने डकैती डालने का पोस्टर चस्पा कर एक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम भी दे दिया है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं। गांव-गांव रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
दुधारा थाना के करीब के गांव दरियाबाद में भी डकैती व लूटपाट करने का चुनौती भरा पोस्टर आंगनबाड़ी केंद्र पर चस्पा किया गया है। चस्पा पोस्टर पर इबारत की लिखावट एक जैसी है। सिर्फ गांव का नाम बदला गया है। आए दिन गांव में पोस्टर चस्पा कर लूटपाट की धमकी से इलाके के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों चिउटना गांव में चार घरों की दीवारों पर चार जगहों पर पोस्टर चस्पा दिखाई दिया। पोस्टर पर लिखी इबारत पढ़कर गांव वाले सहम गए। चिउटना गांव में डकैती भरा पोस्टर चस्पा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे इलाके के लोग सहम गए हैं।
इसी तरह दानोकुइयां गांव के चौराहे पर एक जगह पोस्टर चस्पा कर लूट की धमकी दी गई। कानपारा गांव के चौराहे पर स्थित मदरसा की दीवार पर लूट का धमकी भरा पोस्टर चस्पा दिखा। पोस्टर चस्पा होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी गांव में पहुंच कर जांच भी कर चुके हैं। पुलिस गश्त कर रही है। लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टर चस्पा करने वाले शख्स की तलाश जारी है। दरियाबाद में पोस्टर चस्पा की जानकारी नहीं है। इलाके सभी गांव में सुरक्षा समितियों के गठन और कैमरे लगवाए जा रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। जल्द ही इसका नतीजा सामने होगा।