फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nominated members were administered the oath of office and secrecy.

Sant Kabir Nagar News: नामित सभासदों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nominated members were administered the oath of office and secrecy.
नगर पालिका खलीलाबाद में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सभासद। संवाद
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार से नामित सभासदों को बुधवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, मुरलीधर जायसवाल, सर्वजीत पासवान, कन्हैया वर्मा, उषा पांडेय शामिल रहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार की देखरेख में एसडीएम सदर अरुण कुमार ने शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के 25 सभासद और पांच मनोनीत सभासद एक परिवार की तरह मिलकर नगर में विकास का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष जगत जायसवाल ने की। संचालन पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम दास ने किया। इस अवसर पर मनोनीत सभासद सतविंदर पाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गोरखनाथ यादव, पंकज कुमार, उमेश चौधरी, राधेश्याम कन्नौजिया, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बखिरा में भी दिलाई गई शपथ

तिघरा। नगर पंचायत बखिरा में मंगलवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दो नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जबकि एक सदस्य के नाम में त्रुटि होने के कारण उनका शपथ ग्रहण नहीं हो सका। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर अरुण कुमार ने नवल किशोर त्रिपाठी और दिवाकर निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं शासन द्वारा जारी सूची में फूलमती जायसवाल का नाम पति बृज बिहारी के साथ वार्ड नंबर-6 बूंदीपार निवासी के रूप में दर्ज है, जबकि फूलमती जायसवाल के पति का नाम पारस जायसवाल है, और वह वार्ड नंबर-1 की निवासी हैं।


दूसरी ओर बृज बिहारी वार्ड नंबर-6 बूंदीपार के निवासी बताए जा रहे हैं। नाम में इस असमंजस के कारण फूलमती जायसवाल का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने दोनों नवनियुक्त नामित सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed