फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No guarantee of relief in the heat... adulterated thick lassi will spoil your health

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में राहत की गारंटी नहीं...सेहत बिगाड़ देगी मिलावटी गाढ़ी लस्सी

Tue, 10 Jun 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
No guarantee of relief in the heat... adulterated thick lassi will spoil your health
संतकबीरनगर। इस उमस भरी गर्मी में दही की मांग बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लस्सी का कारोबार तेजी से हो रहा है। अगर आप पेट कोे ठंडा रखने के लिए दुकानों पर गाढ़ी लस्सी लोग चाव से खा रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। मुनाफाखोर दही में वनस्पति तेल यानी हाइड्रोजेनेटेड ऑयल और गाढ़ा करने के लिए अरारोट की मिलावट कर रहे हैं। इस मिलावटी दही से बनी गाढ़ी लस्सी सेहत केनुकसानदायक है और लीवर पर सीधे अटैक करती है।
विज्ञापन

दही को दुनियाभर में सबसे स्वादिष्ट और सेहतमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। लेकिन धंधेबाज इसमें भी मिलावट करने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, दही मिलावट से भरपूर हो सकती है। इसमें वनस्पति तेल यानी हाइड्रोजेनेटेड ऑयल की मिलावट हो सकती है।
जिसमें बहुत ज्यादा ट्रांस फैटी एसिड होते हैं। ट्रांस फैटी एसिड सबसे गंदी वसा है, जो आहार में हो सकती है।
यह गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। ट्रांस फैट से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लस्सी व दही का सेवन करने पर उसकी गुणवत्ता की जांच कर लें। अगर हो सके तो घर पर ही दही जमाकर उसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed