फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nilgai are trampling and destroying crops, leaving farmers distressed.

Sant Kabir Nagar News: फसल को रौंदकर बर्बाद कर रहीं नीलगाय, किसान परेशान

Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nilgai are trampling and destroying crops, leaving farmers distressed.
नाथनगर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाते नील गाय-संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र में नील गायों के आतंक से किसान काफी परेशान हैं। जगह-जगह दर्जनों की संख्या में नील गाय विचरण कर रहे है। जो किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। बोई फसल को खाने से ज्यादा रौंद कर नष्ट कर दे रहे है। लेकिन सरकारी स्तर से इससे बचाव करने का कोई उपाय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में खेतों में गेहूं, सरसों, मटर, आलू सहित अन्य फसल उग चुकी है। इसे देखकर किसान खुश हैं। लेकिन, कृषकों के लिए नीलगाय सांसत बन जा रही हैं। किसान रमेश, भगेलू, चिंता, दीनानाथ, उमेश, कोमल, आशीष दूबे, सोनू, चंन्द्रदेव, विवेक, सर्वेश मिश्र आदि ने बताया कि विगत एक पखवाड़ा से नील गायो का झुंड खेतों में घुसकर उगी फसलों को रौंद रही हैं। उछल कूद भी करती हैं। अगर उन्हें कोई भगाने जाए तो हमला की मुद्रा में आ जाती हैं। किसानों का कहना था कि पहले आदमी का पुतला बनाकर खड़ा कर देते थे तो खेत में नीलगाय नहीं आती थी। लेकिन अब उससे भी नही डरती है। किसानों का कहना है कि रतजगा कर फसल बचाने की जुगत की जाती है। उनका कहना था कि प्रशासन अपने स्तर से नीलगाय को पकड़कर जंगल छोड़ आए नहीं तो हम किसान अब आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed