फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Newborn found abandoned in the emergency ward of the district hospital

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लावारिस मिली नवजात

Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Newborn found abandoned in the emergency ward of the district hospital
जिला अस्पताल में मिली नवजात का एसएनसीयू में चल रहा इलाज
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय के पास कोने में एक नवजात बच्ची मिली। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे सीएमएस ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। नवजात को रखने वाले की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के करीब जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बरामदे के एक कोने में शौचालय के बाहर एक स्ट्रेचर के पास एक नवजात किसी ने रख दिया। जब रोने की आवाज आई तो कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि नवजात के अग-बगल में खून फैला था। उन्होंने इसकी सूचना सीएमएस को दी। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने नवजात को तत्काल एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कर्मचारियों के साथ सीएमएस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। काफी देर तक सीसीटीवी देखने के बाद भी नवजात को रखने वाले का पता नहीं चला। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि नवजात किसने रखा यह पता नहीं चल पा रहा है। यह नवजात कन्या समय से पहले पैदा हुई है। इसे चिकित्सकाें की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है, उसकी हालत ठीक है। वहीं कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed