फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Negligence in animal care is not tolerated

Sant Kabir Nagar News: पशुओं की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 17 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence in animal care is not tolerated
विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते नोडल अधिकारी राज नरायण सिंह यादव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पशुओं की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने 31 मार्च तक छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 31 मार्च तक अवशेष छुट्टा गोवंश को हर हाल में संरक्षित कर लिया जाए। ठंड से कोई गोवंश की मौत न हो पाए। पशुओं के चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। चारागाह की जमीनों पर हरा चारा उगाया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। यह बातें मंगलवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नोडल अधिकारी (गो संरक्षण) राम नरायन सिंह यादव ने कहीं।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गो आश्रय स्थलों और उसमें संरक्षित पशुओं की संख्य पूछी। उन्होंने बताया कि जनपद में 50 गो-आश्रय हैं। इसमें 3191 गोवंश सरंक्षित हैं। इनमें से 659 गोवंशों को सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को सुपुर्द किया गया है। नोडल अफसर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समेत जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप छुट्टा गोवंशों का संरक्षण एवं भरण पोषण की स्थिति निर्धारित प्रारूप पर सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से पूछा कि यदि कोई पालतू जानवर किसी किसान के फसल को नुकसान पहुंचाए तो क्या जुर्माना का प्रावधान है। अपर मुख्य अधिकारी ने जुर्माना का प्रावधान होने की बात तो बताई, लेकिन बताया कि कांजी हाउस बंद होने से न कोई सूचना देता है और न ही कोई जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
साहब! सांड पशुओं को कर देता है घायल
बैठक के दौरान पौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव ने बताया कि मझौरा गो आश्रय केंद्र में 102 पशु संरक्षित हैं। यहां एक सांड संरिक्षत है, जो अन्य पशुओं को मारकर घायल कर देता है। गो पालक पर भी मारने को टूट पड़ता है। उससे अन्य पशुओं को खतरा बढ़ गया है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने उसके लिए अलग बाड़ा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed