{"_id":"66352b1494a505545a04a13f","slug":"neelmani-becomes-brand-ambassador-of-the-city-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113808-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नीलमणि बने नगर के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नीलमणि बने नगर के ब्रांड एंबेसडर
Fri, 03 May 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- नगर की स्वच्छता का खुद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने संभाली कमान
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के सभागार में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार मौजूद रहे। जिसमें अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया।
बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा पृथक्करण, प्रोसेसिंग प्लांट, आरआरआर सेन्टर, सिटी ब्यूटीफिकेशन, जीबीपी प्वाइंट्स, ट्यूलिप इंटर्स, होम कंपोस्टिंग, आत्म निर्भर वार्ड आदि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार ने सफाई नायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने वार्ड का स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयार करके जल्द से जल्द रिपोर्ट दें। सफाई नायकों को बीपी किट का वितरण किया गया तथा नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अंतर्गत निर्माणी को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया। निर्माणी ने कहा कि मेरा आंगन मेरी हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत भारी पैमाने पर नगर पंचायत में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। कुछ ही दिनों बाद नगर हरा भरा दिखने लगेगा। इसमें समस्त नगर वासियों और सभासद ऑन के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर श्रीकांत, प्रदीप अग्रहरि, बृजेंद्र, नागेंद्र, अवधेश कुमार, रामप्रताप, राधेश्याम आदि लोग मौजूद रहे।