{"_id":"65e8b24397008512fd04a4db","slug":"nagar-panchayat-worker-beaten-up-by-bigots-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110883-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने नगरपंचायत कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों ने नगरपंचायत कर्मी को पीटा
Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
- दो नामजद व आठ से दस अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर के दो सफाई कर्मचारियों को सोमवार की शाम को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मचारियों ने मामले में आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने दो नामजद व आठ से दस अज्ञात लोगों पर केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित ईटहा गांव निवासी संजय कुमार और थाना तेलीबाजार के बंगालीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार मौर्य नगर पंचायत हैंसर में सफाई कर्मचारी है। दोनों धनघटा स्थित पंचायत भवन में साथ-साथ रहते हैं। चार मार्च की शाम छह बजे के प्रमोद, रिंकू व आठ से दस अज्ञात लोगों के साथ कुछ लोगों के बहकावे में आकर उन्हें गालियां देने लगे। मना करने पर मारापीटा। साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए पंचायत भवन से भाग जाने के लिए कहे। आरोपी की धमकी से दोनों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मारपीट की घटना में घायल दोनों सफाई कर्मचारियों को पुलिस की निगरानी में उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।